Text selection Lock by Hindi Blog Tips

Friday, October 21, 2016

वृहस्पति से प्रभावित बच्चे

          वृहस्पति से प्रभावित बच्चे

वृहस्पति बुद्धि,ज्ञान, सम्मान, दया और न्याय का करक ग्रह है। वृहस्पति से प्रभावित बच्चे मेधावी और  न्याय प्रिय  होते हैं। अच्छा वृहस्पति ज्ञान के साथ -साथ मोटापा भी देता है। जो शरीर को थुल -थुला बना देता है। विशेषकर पेट और बाजू पर चर्बी की अधिकता रहेगी। ज्ञान की अधिकता से जिद्दी और अहंकारी बना देता है। अकेले रहने की प्रवृत्ति भी देता है।
        दूषित वृहस्पति बच्चे को पेट के रोग जैसे अपच, गैस आदि से ग्रसित करेगा। बच्चा चिड़चिड़ा भी रहेगा। वृहस्पति को संतुलित करने के लिए बच्चे को चपाती पर थोड़ी से हल्दी डाल कर खिलाना चाहिये। हींग का सेवन भी करवाना चाहिए।
           अगर मोटापा है और बच्चा अकेला रह कर खुश हो तो उसे पीले रंग से परहेज करवाना चाहिए।खेल, दौड़ -भाग वाले कार्यों में हिस्सा दिलवाना चाहिए। इससे बच्चे में सक्रियता आएगी और खुश रहेगा। बच्चे को बुजुर्गों के सानिध्य में भी छोड़ना चाहिए। बच्चे गाय की सेवा के लिए भी प्रेरित करें। पीली वस्तुओं का दान करवा दे। गुरुवार को केला खाने को न दें बल्कि गाय को खिलाये या मंदिर में दान दें। मुफ्त में किताबें न लें।
     विष्णु भगवान की आराधना और " ॐ नाराणय नमो नमः " मन्त्र का जप विशेष फलदायी रहेगा। ॐ शांति।

उपासना सियाग 

1 comment:

  1. Las Vegas' Wynn Casino - JTM Hub
    Casino. Wynn is a 1xbet korean $4 billion herzamanindir.com/ resort with four hotel towers with www.jtmhub.com 5,750 rooms and suites. Each https://septcasino.com/review/merit-casino/ of the hotel wooricasinos.info towers includes a 20,000 square foot casino and a

    ReplyDelete